जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माधवगढ किला के नीचे की गई टमस नदी की सफाई

Action Vichar News मध्य प्रदेश सतना

सतना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में जल_गंगा_संवर्धन_अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। जन-जन के जीवन से जुड़ा यह महत्वपूर्ण अभियान सतना जिले में अनवरत रूप से जारी है। गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत माधवगढ़ किले के नीचे टमस नदी की सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सतना जिले में जहां एक ओर नये तालाब बनाये जा रहे है। वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ-स्वच्छ एवं जल संचय करने के योग्य बनाने के भी कार्य किए जा रहे हैं। सतना जिले में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का भी कार्य किया जा रहा है।

यह भी रहे उपस्थित

इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय गणमान्य जनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नदी की सफाई अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समुदाय को जल के संरक्षण तथा संवर्धन की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *