.प्रधानमंत्री की मॉं पर निंदनीय टिप्पणी करने का मामला
.भाजपा महिला मोर्चा नें किया कांग्रेस कार्यलय का घेराव
.राहुल गांधी की अर्थी निकाल कर किया पुतला दहन
सतना – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सतना द्वारा सतना कांग्रेस कार्यालय का घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी की उस निंदनीय टिप्पणी का घोर विरोध दर्ज किया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय मॉं के प्रति अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
आक्रोषित भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अर्थी निकालकर उनकी महिला विरोधी मानसिकता और कांग्रेस पार्टी की नीतियों का सख़्त विरोध किया।
महिला कार्यकर्ताओं के अनुसार ये प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, बल्कि समस्त नारी शक्ति एवं भारतीय संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा सभी भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की गिरती हुई राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं।
कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह यादव, जिला मंत्री जानवी त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रभा पांडेय सहित भाजपा की वरिष्ठ महिला नेताओं ने किया।
.यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, सतना महापौर, पूर्व विधायक, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण, बड़ी संख्या में मातृशक्ति,कार्यकर्ता एवं स्थानीय आमजन उपस्थित रहे।