सतना। दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, कलेक्टर सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एडीएम विकास सिंह, विष्णु त्रिपाठी, सीएसपी देवेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, डॉ. धनंजय सिंह तथा खेल अधिकारी मीना सिंह शामिल हुए।
अतिथियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया और विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।