कर्मचारी संघ नें मांगो को लेकर मैहर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Action Vichar News मध्य प्रदेश

.अवैधानिक तरीके से निलंबन के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सतना – मध्यप्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ मैहर एवं अधिकारी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा मैहर के जिलाध्यक्ष रमेश अग्निहोत्री एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ मैहर के जिलाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव रमाकांत मिश्रा द्वारा दयाराम शुक्ला सहायक ग्रेड 3 नगर पालिका परिषद मैहर को विधि विरूद्ध अवैधानिक तरीके से किए गए निलंबन के विरोध विरोध में कलेक्टर मैहर को ज्ञापन सौंपा गया एवं निलंबन को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मेदनी सिंह ओएस, आनंद कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड 3, दयाराम शुक्ला, अखिलेश कुशवाहा, लघुवेतन कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद मैहर अध्यक्ष मदन चौरसिया समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *