.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1 रजत, 2 स्वर्ण पदक किए अपने नाम
.नवंबर 2024 में जम्मू में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता था कांस्य पदक
सतना – शहर के जाने माने प्रसिद्ध वुशु कोच शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं होनहार खिलाड़ी अनुष्का पांडे राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं 2 स्वर्ण पदक जीत कर सतना जिले का एवं कोच शैलेन्द्र शर्मा का नाम रोशन कर दिया। अनुष्का पांडे सुशील पांडे की पुत्री हैं एवं कोच शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में न्यू आदित्य स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मध्यप्रदेश से इस प्रतियोगिता में दो ही पदक आए जिसमें से एक पदक होनहार खिलाड़ी अनुष्का पांडे नें अपने नाम किया साथ ही बताते चलें नवंबर 2024 में 22 से 26 नवंबर के बीच जम्मू में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत कर कोच, परिवार एवं जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया था।