.महापौर नें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माला अर्पण कर किया शुभारंभ
सतना – मध्य प्रदेश में तीन वर्ष पूर्व उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर 25 जनवरी को सतना में नगर निगम स्थापना दिवस पर सतना गौरव दिवस मनाए जाने की शुरूआत की गई थी जिसके उपलक्ष्य में सतना नगर निगम प्रशासन द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः प्लाग रन की शुरूआत के साथ सतना गौरव दिवस का आगाज किया गया।
महापौर नें किया शुभारंभ
सतना गौरव दिवस के अंतर्गत आयोजित ’फ्लॉग रन’ के शुभारंभ के पूर्व नगर पालिक निगम परिसर में स्थापित पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर सतना महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा माला अर्पण एवं श्रद्धा के सुमन अर्पित किया गया एवं युवा मित्रों के संग ’स्वामी विवेकानंद की जय..’ उद्घोष के साथ स्वामी जी के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया गया। इसके पश्चात सतना गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः नगर निगम कार्यालय से पलॉग रन का शुभारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता की। पलॉग रन का समापन स्थानीय दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ। सतना महापौर नें सभी युवाओं का गहरा आभार व्यक्त किया।
यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त श्री शेर सिंह मीणा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, युवा एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।