सतना शहर के 45 वार्डों में रामनवमी महोत्सव पर निकलेगी राम जागरण यात्रा

Action Vichar News मध्य प्रदेश

.सात शक्ति केन्द्रों के माध्यम से समन्वय समिति करेगी रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन

सतना – आगामी रामनवमी के शुभ अवसर पर सतना शहर की हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा श्री राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से राम जागरण यात्रा सात शक्ति केन्द्रों के माध्यम से शहर के 45 वार्डों में निकाली जाएगी। बताते चलें जागरण यात्रा में शहर के प्रत्येक,परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शक्ति केन्द्र योजना का विस्तार करते हुए सात शक्ति केन्द्रों का गठन किया गया है। इस सात शक्ति केन्द्रों में कश्यप शक्ति केन्द्र, दुर्गा शक्ति केन्द्र, कामता नाथ शक्ति केन्द्र, वेंकटेश शक्ति केन्द्र, श्री कृष्ण शक्ति केन्द्र, हनुमान शक्ति केन्द्र एवं संत कंवर शक्ति केन्द्र शामिल है।

शोभायात्रा संयोजक जितेन्द्र जैन नें बताया कि समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी एवं संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, हरिओम गुप्ता, राज बहादुर मिश्रा, विपिन सिंह, आशीष मोंगिया के मार्गदर्शन में शक्ति केन्द्रों के प्रभारी नियुक्त किए गये हैं। समन्वय समिति नें सभी शक्ति केन्द्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र में श्री राम जागरण यात्रा मार्ग का अवलोकन कर समुचित व्यवस्था एवं कार्यकर्ता विस्तार सुनिश्चित करेंगे। प्रचार प्रसार समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता नें बताया सात दिवसीय श्री राम जागरण यात्रा के साथ मातृशक्ति वाहन रैली भी निकाली जाएगी एवं शोभायात्रा के एक दिन पूर्व शोभा यात्रा मार्ग में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *