.अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने शनिवार को रवाना हुई अंजना
.पिछले साल शिनकुन पर्वत की चोटी पर फहराया था तिरंगा
.किसान की बेटी है अंजना
.माऊंट एवरेस्ट की चोटी फतह करना है लक्ष्य
सतना – मैहर के अपरपाटन तहसील के बेंदुरा कला गांव की रहने वाली पर्वतारोही अंजना सिंह 26 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी जिसके लिए वे शनिवार को मैहर से रवाना हुई। अंजना के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मिशन है इसके पहले 19 जुलाई 2024 को उन्होंने लद्दाख सीमा पर स्थित 6011 मीटर उंची शिनकुन पर्वत की चोटी पर तिरंगा लहराया था एवं 20 मई 2024 को मनाली में 15000 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर भी देश के तिरंगे को लहराने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। बतातें चलें अंजना एक किसान की बेटी हैं एवं अंजना की सफलता के पिछे उनके गुरु एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह बघेल एवं भाई ब्रजेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। अंजना के परिवार के तंगी भरे दौर में इन दोनों नें ही पर्वतारोहण के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए। अंजना के पिता राजेश सिंह और माता सियवती नें भी उनका हर कदम साथ दिया। अंजना का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे उंची चोटी माऊंट एवरेस्ट को फतह करना है जिसकी तैयारिहैं में वो जुटी हुई हैं।