.कडाके की ठंड के बीच छंटा कुहासा
.ताजपोशी पर लगा विराम
.नये जिलाध्यक्ष पूर्व में रह चुके हैं पार्षद
.एबीवीपी से की थी राजनितिक शुरूआत
सतना– जिले में कडाके की ठंड के बीच गुरूवार की रात सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की सियासी सरगर्मियों में उस वक्त ताजगी आ गई जब तमाम दावेदारों की ताजपोशी पर विराम लगाते हुए सतना नगर निगम के वार्ड 22 के पूर्व पार्षद भगवती पांडे को सतना जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला की मौजूदगी में 30 मिनट तक सिंगल नाम पर मंथन की कवायद हुई जिसमें सह निर्वाचन अधिकारी रामदास मिश्रा, भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी के अलावा वरिष्ट नेता धर्मेन्द्र सिंह बिसेन एवं सभी 26 मंडल अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। संगठन चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजलकर की सहमती से जिला चुनाव अधिकारी चौधरी मुकेश सिंह की अनुशंसा पर भगवती पांडेय को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
एबीवीपी से शुरू किया सियासी सफर
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की राजनितिक यात्रा वर्ष 2000 में अखिल विद्यार्थी परिषद के शहर अध्यक्ष से शुरू हुई जिसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा से मंत्री एवं महामंत्री पद पर रहे। 2014 में भाजपा की टिकट पर शहर के वार्ड 22 के पार्षद चुने गये एवं पार्षद दल में महामंत्री के दायित्व को संभाला।