सतना सांसद के मुख्यातिथ्य में लाडली बहना योजना राशि अंतरण कार्यकम हुआ

मध्य प्रदेश

.मुख्यमंत्री नें सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाडली बहनों के खातो में 1553 करोड रूपये किए अंतरित

.सतना-मैहर जिले की 3 लाख 83 हजार महिलाओं के खाते में आई 47 करोड की राशि

.सिविल लाईन चौपाटी में इस अवसर पर मनाया गया आनंद महोत्सव

सतना – मकर संक्रांति के पूर्व रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें शाजापुर जिले में चल रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर की 1 करोड़ 27 लाख से अधिक लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त के रूप में 1553 करोड रूपये अंतरित किए।

इसी तरह सतना एवं मैहर जिले की 3 लाख 83 हजार हितग्राही लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त 47 करोड रूपये की राशि आई है। सतना शहर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतरण कार्यक्रम जिला स्तर पर सिविल लाईन चौपाटी में सांसद गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य में आनंद महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह नें लाडली बहनों को सुहाग सामग्री और तिल लाई के लड्डू भेंट किए। हितग्राही महिलाओं नें भी पतंग बाजी, गिल्ली डंडा जैसे खेलों में हिस्सा लेकर आनंद महोत्सव मनाया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी अभय द्विवेदी, अरुणेश तिवारी, पुनीत शर्मा, महिला बाल विकास की सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *