.राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी एवं प्रशासनिक अधिकारीयों समेत सैकडों छात्रों नें किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
.स्वामी विवेकानंद को किया याद
सतना– रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना के पीछे मैदान में आयोजित किया गया। इस सामूहिक सूर्य नमस्कार में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी नें जिले के प्रशासनिक अधिकारीयों एवं छात्राओं के साथ हिस्सा लिया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी नें स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि
स्वामी विवेकानंद ने न सिर्फ भारत में ब्लकि विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है। स्वामी विवेकानंद नें युवाओं को एक नई दिशा दी और देश के विकास में उनका योगदान अमूल्य रहा। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवा पिढी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
यह रहे उपस्थित
शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन सहित शहर के गणमान्य जनों ने स्कूली छात्र -छात्राओ के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम किया।