सुभासपा ने दिया सदस्यता अभियान पर जोर

Action Vichar News

 

सुल्तानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष विनीत सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की। साथ ही पार्टी सुप्रीमो और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। कहा कि पार्टी को ऊंचाई पर ले जाने के लिए समर्पित कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता का मान सम्मान पार्टी रखेगी। इस अवसर पर बाबूलाल धुरिया, मनोज शर्मा, ध्रुव पाल, सन्तोष राना, मुकेश कुमार, शुभम मौर्या, बृजेश पाल, मलखान यादव, धीरज यादव, मृतुन्जय मिश्रा, सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *